ताजा खबर
पुणे में मानसिक रूप से असंतुलित युवक की हरकत के बाद मुस्लिम परिवारों का बहिष्कार! PUCL ने उठाया मामल...   ||    अहमदनगर में भीषण सड़क हादसा: होटल व्यवसायी की SUV टक्कर में दर्दनाक मौत, आरोपी विधायक का बेटा हिरासत...   ||    Roman Reigns को लेकर Triple H कर रहे हैं ये 3 गलतियां, सुधार नहीं किया तो WWE को हो सकता है तगड़ा नुक...   ||    क्यों John Cena को हराकर Cody Rhodes को बनना चाहिए नया WWE चैंपियन? जानिए 3 बड़े कारण   ||    ICC Rankings: खत्म हुई जो रूट की बादशाहत, टेस्ट क्रिकेट को मिला नया ‘किंग’   ||    Multibagger Stock: 16000% रिटर्न, 1 लाख रुपये बन गए 1.6 करोड़ – निवेशक हुए मालामाल!   ||    अडाणी ग्रुप ने ‘हम करके दिखाते हैं’ सीरीज का तीसरा वीडियो ‘स्टोरी ऑफ सूरज’ किया लॉन्च, दिल को छू लेग...   ||    मुरादाबाद से सिलिकॉन वैली तक का सफर! भारतीय मूल के सबीह खान बनेंगे Apple के नए COO   ||    सिंगर यासर देसाई को लेकर बढ़ी चिंता, वायरल वीडियो ने फैलाई बेचैनी   ||    पुणे में तीसरी मंजिल की ग्रिल में फंसी चार साल की बच्ची, फायर फाइटर ने बचाई जान   ||   

महाराष्ट्र में कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी ने ₹21 करोड़ का किया घोटाला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 26, 2024

मुंबई, 26 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ने 21 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इस रकम से उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एयरपोर्ट रोड में लग्जरी फ्लैट खरीदकर गिफ्ट कर दिया। खुद के लिए उसने BMW की कार और बाइक खरीदी। पुलिस ने बताया कि 23 साल का हर्षल कुमार क्षीरसागर संभाजीनगर खेल परिसर में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। उसकी सैलरी 13 हजार रुपए है। उसने इसी साल 1 जुलाई से 7 दिसंबर के बीच विभाग के 21 करोड़ 59 लाख 38 हजार रुपए इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 13 खातों में ट्रांसफर किए। उसने साथी कर्मचारी यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन के साथ मिलकर यह घोटाला किया।

राज्य सरकार ने संभाजीनगर में खेल परिसर के निर्माण के लिए पैसे भेजे थे। खेल परिसर के नाम से इंडियन बैंक में खाता खोला गया था। इस खाते में लेनदेन डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर द्वारा साइन किए गए चेक से होता था। आरोपी हर्षल, यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके बैंक को दिए और इंटरनेट बैंकिंग एक्टिव करने के बाद रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। डिप्टी डायरेक्टर को 6 महीने बाद इस घटना का पता चला। हर्षल फरार है, जबकि यशोदा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हर्षल ने 1.20 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार, 1.30 करोड़ रुपए की एसयूवी और 32 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी। इसके अलावा अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एयरपोर्ट के सामने एक अपार्टमेंट में 4 BHK फ्लैट खरीदा। आरोपी ने शहर के नामी जौहरी को हीरे का चश्मा बनाने का ऑर्डर भी दे दिया था। उसकी साथी संविदा कर्मी के पति ने भी 35 लाख की एसयूवी कार खरीदी है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.